Responsive Ad Slot

Latest

latest

पाकुड़ पुलिस ने आज एक आवास पर छापेमारी कर 43 लाख 98 हजार रुपये बरामद

Wednesday, December 18, 2019

/ by Reporter
पाकुड़ पुलिस ने आज एक आवास पर छापेमारी कर 43 लाख 98 हजार रुपये बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह रुपया चुनाव में खर्च करने को लेकर अवैध तरीके से छिपा कर रखा गया था। सभी नोट 5-5 सौ के है। फिलहाल पुलिस रुपयों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार को पाकुड़ के एसपी राजीव कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिला के मुफस्सिल थाना स्थित सहवाजपुर गांव के अबुल हुसैन के आवास पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी टीम को घर के एक कमरे में पलंग के नीचे रखे दो बक्से मिले। टीम ने जब बक्से को खोला तो उसमें भारी मात्रा में 5-5 सौ रूपये के नोट मिले। टीम ने जब रूपये के बारे में गृह स्वामी से पूछताछ की तो घर के उन रुपयों के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने रुपयों को जब्त कर लिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने रुपयों की गिनती की गई और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर रूपये को मुफस्सिल थाना के मालखाने में जमा करा दिया गया।
Don't Miss