Responsive Ad Slot

Latest

latest

Be careful! In fraudulent withdrawal of the amount deposited in your account.

Be careful In fraudulent withdrawal of the deposit in your account

Saturday, January 25, 2020

/ by Reporter
धनबाद। सावधान हो जाइए ! आपके खाते में जमा राशि की फर्जी तरीके से निकासी करने में साइबर अपराध कर्मी नई - नई तकनीक लगा रहे है। एटीएम मशीन में लगा स्कैनर बदलकर खुद का स्कैनर इंस्टॉल करके बड़े आराम से किसी के भी एटीएम का क्लोन तैयार करने में महारत हासिल कर ली है। जिसके जरिए खाते से रकम उड़ा ले जाने में सफल साबित हो रहे है।

तेतुलमारी थाना की पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एटीएम मशीन में लगने वाला स्कैनर के अलावे 8 क्लोन एटीएम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति 36 वर्षीय संजय चौहान जो कि सिजुआ का निवासी है। यह आरोपी पूर्व में भी सायबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। 

सायबर डीएसपी सुमित एस लकड़ा ने शुक्रवार को सायबर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सायबर अपराध में एक पूरा गिरोह संलिप्त है। आरोपी से की गई पूछताछ में गिरोह के कई और सदस्यों की जानकारी मिली है। जल्द ही गिरोह के बाकी लोग भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

उन्होंने बताया आरोपी की गिरफ्तारी तेतुलमारी थाना क्षेत्र से हुई है। गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सिजुआ मोड़ के पास एक सायबर अपराधी गिरोह के सदस्यों के आने का इंतेजार कर रहा है। सम्भवतः यह गिरोह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। सूचना पर जब पुलिस वहाँ पहुँची तो अपराधी पुलिस को देख भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। इसके पास से 8 एटीएम कार्ड का क्लोन मिला है। जिसमे चार ब्लेंक है वही चार में नाम अंकित है।

प्रेस वार्ता में साइबर थाना के इंस्पेक्टर शारदा रंजन , तेतुलमारी थाना प्रभारी विनोद कुमार उपस्थित थे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss