Responsive Ad Slot

Latest

latest

Hathi stone located in Bokaro, fair is held here in Sankranti,बोकारो में स्थित हथिया पत्थर, संक्रांति में लगता है यहां मेला

Hathia stone located in Bokaro, Sankranti is considered fair here, Bokaro Fair,

Tuesday, January 14, 2020

/ by Reporter
यह है बोकारो में स्थित हथिया पत्थर, संक्रांति में लगता है यहां मेला, उमड़ता है लोगों का भीड़, कहते हैं यहां मन्नत मांगने से होती है पूरी।

मकर संक्रांति के मौके पर फुसरो-पिछरी के मध्य दामोदर नदी पर हथिया पत्थर मेले का आयोजन किया जाता है। लोग यहां बीच नदी में पत्थर की आकृति के बने हाथी व मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं, नदी किनारे आयोजित मेले में लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

यहां लगभग 150 वर्षों से ज्यादा समय से मकर संक्रांति के मौके पर पूजा होती आ रही है।

 भक्तों का मानना है कि मकर स्नान के बाद यहां जो मन्नत मांगी जाती है वह अवश्य पूरी होती है।
.
क्या है पुरानी मान्यता
लोग कहते हैं कि यहां पहले सामान्य दामोदर नदी हुआ करती थी। प्राचीन काल में किसी राजा ने अपने पुत्र के विवाह में इस नदी की तेज धारा को कम करने की विनती की। उन्होंने कहा- सहजता से नदी पार हो जाएंगे तो बलि चढ़ाकर पूजा अर्चना करेंगे। इस पर दामोदर नदी का पानी कम हो गया। राजा और उनके बाराती नदी पार कर गए। लेकिन वापसी में राजा ने पूजा नहीं की और नदी को अपशब्द कहा। उसी समय राजा, बाराती दुल्हा-दुल्हन सहित हाथी, घोड़े, ढोल नगाड़ा सभी पत्थर में तब्दील हो गए।
Don't Miss