Responsive Ad Slot

Latest

latest

Second city selected as Global Active City in Asia. एशिया में 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' के तौर पर चयनित दूसरा शहर

Second city selected as 'Global Active City' in Asia

Friday, January 17, 2020

/ by Reporter
19 जनवरी को प्रातः 07:30 बजे से पुस्तकालय मैदान में 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' के तौर पर बोकारो के चयन होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा व अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक उप विकास आयुक्त श्री रवि रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बोकारो एशिया का दूसरा चयनित शहर है-
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा एशिया में मात्र दो शहरों का चयन 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम के तहत किया गया है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत भारतवर्ष में भी एक शहर को चयनित किया गया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस अति महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पूरे भारतवर्ष में से चयनित होने का गौरव झारखंड राज्य के बोकारो शहर को प्राप्त हुआ है। वहीं पूरे एशिया में 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' के तौर पर चयनित  दूसराशहर है तुर्की राष्ट्र का कारासियाका शहर!

'फिट इंडिया मूवमेंट' का अंतरराष्ट्रीय वर्जन है-
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  द्वारा देश को समर्पित 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तर्ज पर ही यह 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम रूपांकित है। 
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रेसिडेंट श्री थॉमस बाच का कहना है कि 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम  दुनिया भर के तमाम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाएगा और उन्हें किसी ना किसी खेल से जुड़ने की प्रेरणा देने का कार्य करेगा। खेल खेलने से लोगों में स्ट्रेस का स्तर तो कम होगा ही अपितु ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने पर लोगों में आज कल के अनियमित जीवनशैली की वजह से उत्पन्न होने वाले रोग जैसे ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप व मधुमेह आदि का खतरा बहुत कम होगा और दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं पर हो रहे खर्च में भारी बचत की जा सकेगी। इसकी वजह से लोगों में असमय मृत्यु की घटनाओं पर भी भारी कमी आएगी।
 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम  स्वास्थ्य व सामाजिक जीवन/कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए लक्षित है। अतः अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की इस अति महत्वाकांक्षी 'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम को 'फिट इंडिया मूवमेंट' का अंतरराष्ट्रीय संस्करण कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी!

19 जनवरी को पुस्तकालय मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत होगी-
'ग्लोबल एक्टिव सिटी' कार्यक्रम को लेकर 19 जनवरी को जिला प्रशासन ने पुस्तकालय मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में शहर के सभी स्कूली बच्चे व शिक्षक, जिला  स्तरीय व सभी प्रखंड कार्यालयों से पदाधिकारियों व कर्मियों सहित तमाम बोकारो जिले से भारी संख्या में बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे कई खेल आयोजित किए जाएंगे। 
कार्यक्रम के दौरान छऊ नृत्य का आयोजन मुख्य आकर्षण बनेगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, फर्स्ट एड, रोड सेफ्टी, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, एनिमल हसबेंडरी, एंटी टोबैको जैसे विषयों पर जानकारी देने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली भी बनाई जाएगी। कार्यक्रम में संगीत व पेंटिंग-चित्रकारी पर भी कैंप लगाए जाएंगे।

इन सभी कार्यक्रमों का आयोजित करने का मूल्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष का ध्यान खेल और स्वस्थ जीवन शैली के तरफ आकर्षित करना है। 

उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार ने इस कार्यक्रम में तमाम जिले वासियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु सादर आमंत्रित किया है। तो आइए,  कदम बढ़ाइए और बोकारो जिले को एक्टिव सिटी के तौर पर पूरे देश के सामने एक मिसाल बनाइए।
Don't Miss