सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास के बाद एयर एशिया की फ्लाइट से 28 मई को सुबह 8:15 बजे झारखंड के 180 प्रवासी मजदूर मुंबई से रांची आ रहे हैं।इस कार्य में एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल लॉ स्कूल,बंगलोर द्वारा किये गए सहयोग को मुख्यमंत्री ने सराहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवासी मजदूरों की सहायता के लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने इस कार्य के लिए केंद्र सरकार से कई बार समन्वय भी स्थापित किया।सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से पत्र के माध्यम से आग्रह किया था।उन्होंने लिखा था कि जिन स्थानों से ट्रेन व बसों से मजदूरों को वापस आने में कठिनाई हो रही है,वैसे स्थानों से उन्हें स्पेशल फ्लाइट से लाया जाये।इस बाबत मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से भी पत्र लिख कर आग्रह किया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment