मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने भ्रष्ट अधिकारियों से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद नगर निगम में ई-गवर्नेंस कार्यों के लिए कंप्यूटर सामग्रियों और अन्य उपकरणों की आपूर्ति में बरती गई अनियमितता को लेकर पूर्व नगर आयुक्त मनोज कुमार, पूर्व उप नगर आयुक्त प्रदीप कुमार प्रसाद और अनिक कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलाने को कहा है। इसके अलावा इसके साथ नगर निगम के तत्कालीन अरबन रिफॉर्म स्पेशलिस्ट मनीष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। वहीं कनीय पर्यवेक्षक-सह-भंडारपाल हरिशचंद्र पांडेय एवं लेखापाल अनिल कुमार मंडल को निलंबित कर दिया गया है।
IP&TAFS जुड़े मामलों की जांच करेगी ACB
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निरंजन कुमार (इंडियन पोस्ट एंड टीसी एकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस) के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कराने का आदेश दिया है।
No comments
Post a Comment