Responsive Ad Slot

Latest

latest

शर्मनाक करतूत: केरल में गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखे से भरा अनानास, दर्दनाक मौत

Wednesday, June 3, 2020

/ by Reporter

नई दिल्ली:  केरल में एक हथिनी के साथ हैवानियत की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई जब कुछ लोगों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया. पटाखे उसके मुंह में फट गए और गर्भवती मादा हाथी की मौत हो गई. शिकारी इस तरीके को खास तौर से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह मामला उस वक्त सामने आया, जब उत्तरी केरल के मलप्पुरम में एक फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया.



फॉरेस्ट अफसर के शेयर करते ही ये पास्ट वायरल हो गई और इसे करीब 1200 लोगों ने शेयर किया. देखते ही देखते लोगो मादा हाथी के पास खाने का सामान फेंकने लगे ताकि इस तकलीफ में उसे खुछ आराम मिल सके.


रेस्क्यू टीम में शामिल मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर लिखा, मादा हाथी खाने की तलाश में जंगल से पास के गांव में पहुंच गई थी. यहां वह इधर उधर घूम रही थी. इसके बाद उसे कुछ लोगों ने पटाखे भरे अनानास खिला दिए.


मोहन कृष्णन आगे लिखा, पटाखे इतने असरदार थे, कि उसका मुंह और जीभ बुरी तरह से जख्मी हो गए. वह खाने की तलाश में पूरे गांव में भटकती रही. दर्द के चलते वह कुछ खा भी नहीं सकी. मादा हाथी ने घायल होने के बावजूद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, किसी पर हमला भी नहीं किया. वह बहुत सीधी और शांत थी.


कृष्णन ने आगे लिखा, मादा हाथी खाने की खोज में वेल्लियार नदी तक पहुंच गई क्योंकि उसके पेट में बच्चा था. वो पानी में खड़ी हो गई. पानी में मुंह डालने से उसे थोड़ा आराम भी मिला.
जब हाथी की दयनीय स्थिति फॉरेस्ट अफसरों को पता चली, तो वे दो कुमकी हाथियों, सुरेंद्रन और नीलाकंतन को घायल हाथी को वलियार नदी से बाहर निकालने के लिए ले आए.बड़ी मुश्किल के बाद पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

त्रिशूर के सहायक वन पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ डेविड अब्राहम ने हाथी का पोस्टमॉर्टम किया. उन्होंने कहा कि हथिनी के घाव देखते ही यह साफ हो गया था कि ये जिंदा नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि दो दशकों के अपने करियर में मैंने बहुत से हाथियों के पोस्टमॉर्टम किए लेकिन ये घटना कुछ अलग थी ऐसा पहली बार हुआ था जब भ्रूण को मैं अपने हाथों से पकड़ सकता था.

No comments

Post a Comment

Don't Miss