Responsive Ad Slot

Latest

latest

बोकारोवासियों को उपायुक्त का संदेश, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Thursday, July 9, 2020

/ by Reporter
वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बोकारो वासियों को संबोधित किया| अपने संबोधन में उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि हाल के दिनों में पूरे विश्व स्तर पर ही नहीं देश स्तर पर भी वैश्विक महामारी कोविड-19 तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड राज्य के पड़ोसी राज्यों बिहार, बंगाल, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ आदि में कोविड-19 का संक्रमण ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए बोकारो वासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले|किसी परिस्थिति में घरों से बाहर निकलते हैं तो अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें।

उपायुक्त ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी ऐसा देखने को मिल रहा है कि शहरी क्षेत्रों में कई दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सही से नहीं कर रहे हैं, ना ही ग्राहकों को मास्क पहनने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी| इसके तहत उनके दुकानों को सील करने हेतु आदेश जिले के अनुमंडल पदाधिकारियों (चास और बेरमो)को दे दी गई है।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी तरह के शिलान्यास तथा उद्घाटन कार्यक्रमों पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार सावधानी बरतने के बाद भी इस तरह के कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है जो सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन इन कार्यक्रमों में नहीं कर रहे हैं। इस वजह से इस तरह के कार्यक्रमों को अगले आदेश तक पूरी तरह से स्थगित करने हेतु आदेश जारी कर दिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में आये दिन विवाह समारोह, जन्मदिन समारोह, शादी सालगिराह समारोह आदि के नाम पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है| इन आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं हो रहा है। इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों द्वारा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन भी किया जा रहा है|इस तरह के कार्यक्रमों के कईवीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन इस तरह के कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित करते हुए वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करेगी|

No comments

Post a Comment

Don't Miss