हजारीबाग// हजारीबाग से एक दर्दनाक खबर आई है एक परिवार के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ. एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता, पुत्र और पुत्री की मौत हो गई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद सड़क जाम हो गया
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कटकमसांडी के पेलावल ओपी क्षेत्र के छड़वा डैम के समीप एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग की मौके पर ही मौत हो गई बाइक सवार तीनों पिता-पुत्र और पुत्री थे तीनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया
No comments
Post a Comment