Responsive Ad Slot

Latest

latest

Given the severity of the corona virus, the responsibility to maintain #LockDown in the state has now been given to CRPF.

Given the severity of the corona virus, the responsibility to maintain #LockDown in the state has now been given to CRPF.

Monday, April 27, 2020

/ by Reporter

रांची : राज्य में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है.. ऐसे में प्रशासन #LockDown को सख्ती से पालन करवाने को लेकर सख्त रुख अपना रही है... सडकों पर आने जाने वालों की लगातार जांच की जा रही है.. बिना पास के तफरी करने वाले लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी कर रही है...
बता दें की राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, अबतक कुल 83 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं... वहीं अगर हम रांची की बात करें तो यहाँ संक्रमितों की संख्या 55 हो चुकी है... रांची में कोरोना के रेडस्पॉट हिंदपीढ़ी में भी संक्रमण फ़ैल रहा है..
लेकिन प्रशासन की इन तमाम कवायदों के बाद भी राज्य के लोग इस वायरस की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और सड़कों पर बिना वजह तफरी करते दिखाई दे रहे हैं... राज्य के कई शहरों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाली तस्वीरें देखने को मिली हैं.. ऐसे में राज्य के DGP एमवी राव ने मिडीया को ये बयान दिया है...
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए अब राज्य में #LockDown बरकरार रखने का जिम्मा CRPF को दे दिया गया है.. यानी अब झारखंड पुलिस बल के साथ सड़कों पर CRPF के जवान भी दिखेंगे... DGP ने कड़े कमान में ये भी कहा है की जो लोग अब भी लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी... वहीँ ये भी देखा गया है की Social Media पर लगातार कोरोना को लेकर फर्जी खबरें वायरल की जा रही है.. ऐसे में Social Media पर भी पैनी नज़र राखी जाएगी...

No comments

Post a Comment

Don't Miss