रांची के डोरंडा, कांके, कडरू और स्टेशन रोड में मरीज़ मिलने से हड़कंप, झारखंड में COVID-19 मरीज़ की संख्या
Ranchi: झारखंड में कोरोना के मरीज़ की संख्या 91 हो गई है। हर दिन मामले बढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव 8 मरीज की पुष्टि हुई है। इसमें 2 हिंदपीढ़ी के मरीज़ हैं और 1 मरीज़ रांची के कडरू से मिले हैं। डोरंडा से 1, स्टेशन रोड से 1, कांके से 1
बता दें कि इसमें हिंदपीढ़ी थाना के1 ASI और 1 एम्बुलेंस चालक भी शामिल हैं। एक इनमें से बुंडू के हैं और एक कोतवाली इलाके से हैं।
आंकड़ों में देखें कब-कब कहां कितने मिले मामलें
31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।
05 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई, वह बंग्लादेश से लौटी थी।
06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमित पायी गई।
08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इस दिन कुल नौ मरीज की पुष्टि हुई।
09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।
12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।
13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो व गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल पांच मिलें।
14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज मिलें।
15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।
16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
17 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।
18 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि। रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि।
19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि।
20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 व हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज।
22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।
23 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।
24 अप्रैल : देवघर से 1 और रांची के हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना मरीज की पुष्टि।
25 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।
26 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से छह, पिस्का मोड़ से एक, सदर अस्पताल से पांच, गुरुनानक स्कूल से एक, गढवा से दो मरीज मिले। कुल 15 मरीज मिलें।

No comments
Post a Comment