Responsive Ad Slot

Latest

latest

Meteorological Department issued Yellow Alert, be cautious from today

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, आज से सतर्क रहें,

Wednesday, April 8, 2020

/ by Reporter

रांची : मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके कारण आज से तीन दि‍नों तक झारखंड के विभिन्‍न जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन जिलों में बारिश होने के साथ तेज गति से हवा चल सकती है। कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है।


मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के अनुसार 8 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है।

9 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

10 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss