भारत सरकार ने पिछले महीने जून में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था. अब सरकार ने 250 से ज्यादा चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार की है, जिन पर आने वाले समय में बैन लगाया जा सकता है. इस सूची में पबजी और जिली जैसे एप शामिल है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इन मोबाइल एप की जांच कर यह पता लगाएगी कि कहीं यह प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.
भारत सरकार ने अभी तक 250 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. सरकार इन चीनी एप की विश्वसनीयता की जांच कर रही है. इसके साथ ही अधिकतर मोबाइल एप को डाटा शेयरिंग और नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में रखा गया है
No comments
Post a Comment